मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।पचमढ़ी:भावभीनी श्रद्धांजलि- राजयोगिनी बीके संध्या बहन ने अपनी पुरानी देह त्याग कर...

पचमढ़ी:भावभीनी श्रद्धांजलि- राजयोगिनी बीके संध्या बहन ने अपनी पुरानी देह त्याग कर बाप दादा की गोद ली

पचमढ़ी,मध्य प्रदेश। आप सभी को सूचित कर रहे हैं कि भोपाल जोन के पचमढ़ी सेवाकेंद्र कि प्रभारी वरिष्ठ राजयोगिनी, तपस्वी संध्या बहन जी ने दिनांक 17 मार्च 2026, दिन मंगलवार, समय रात्रि 10:00 बजे ग्वालियर के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ लेते हुए अपनी पुरानी देह त्याग कर बाप दादा की गोद ली।

आपका लौकिक जन्म 2 अक्टूबर 1964 में हुआ था। आपको 1974 में बाबा का ज्ञान मिला और और 1982 से सेवा केंद्र पर रहकर अपनी सेवाएं दे रही थी I भोपाल जोन के अनेक स्थानों पर सेवा करने के बाद 1995 से आप पचमढ़ी में रहकर अपनी ईश्वरीय सेवाएं दे रही थी। आपका पूरा लौकिक परिवार ज्ञान में है। आपकी लौकिक बहने शैलजा बहन छतरपुर, विद्या बहन खजुराहो, नंदा बहन नौगांव एवं संगीता बहन अहमदाबाद चांदखेड़ा में अपनी सेवा दे रहीं हैं।

आप स्नेह, सादगी और मधुर बोल की धनी थी। आप अपने मधुर गीत के द्वारा सभी का बुद्धि योग बाबा से जोड़ देती थी। आपने अपनी त्याग और तपस्या से बाबा की सेवाओं को आगे बढ़ाया।

पूरा ही ब्राह्मण परिवार आपको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments