मुख पृष्ठराजस्थानमाउंट आबूआबू रोड: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी की छठवीं...

आबू रोड: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी की छठवीं पुण्यतिथि भावपूर्ण मनायी गयी-

तन और मन को स्वस्थ करने का कार्य कर रही है ब्रह्माकुमारीज – स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर 

दादी जानकी की छठवीं पुण्य तिथि पर की पुष्पांजलि, हजारो लोग मौजूद

आबू रोड,राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी की छठवीं पुण्यतिथि भावपूर्ण मनायी गयी। इस दौरान राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी दादी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन पहुंचे। जहां उन्होंने दादी के समाधि स्थल शक्ति स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि दादी जानकी ब्रह्माकुमारीज संस्थान की आधार स्तम्भ रही। वे लगातार देश और दुनिया भर में मानवता का प्रचार प्रसार करती रही। वे नारी शक्ति की प्रेरणा स्रोत थी। ब्रह्माकुमारीज संस्थान उनके निर्देशन में लेकर आज तक समाज को मन और तन से मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

दादी की स्मृति दिवस पर संस्थान प्रमुख राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि दादी के कदमों ने पूरी दुनिया में ईश्वरीय पैगाम के लिए उठते रहे है। उनकी खुद के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए हमेशा ही सोच रही। जाति धर्म, रंग, भाषा भेद की सारी दीवारें तोड़ी। एक समाज, नयी दुनिया का निर्माण ही उनका लक्ष्य रहा। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य  प्रशासिका बीके बीके मुन्नी तथा बीके जयन्ति ने कहा कि दादी में हमेशा मातृत्व का प्यार मिलता रहा। चाहे वे कुछ बोले या ना बोले परन्तु उनके वाइब्रेशन बहुत सुकून देता था।

इस अवसर पर संस्थान के महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि दादी ने अंतिम सांस तक पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर इतिहास रच दिया था। उनके कदमों में केवल लोक कल्याण की भावना थी। इस दौरान स्थानीय विधायक समाराम गरासिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके संतोष, बीके सुदेश दीदी, अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय, डॉ प्रताप मिडढा, बीके आशा, बीके मोहन सिंघल भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments