बिलारी, उत्तर प्रदेश। ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र में आदरणीय बीके जानकी दादी जी के स्मृति दिवस के अवसर पर कार्य क्रम आयोजित किया गया। जिसमें बीके अनीता बहन ने दादी जी की विशेषताएं बताते हुए कहा कि दादी जी का विशेष स्लोगन रहा कि सच्चे दिल पर साहिब राज़ी ,और सिम्पल लिविंग हाई थिंकिंग की रही।उनकी बातें और जीवन शैली लाखों लोगों के लिए प्रेरणादाई बनी ।इसी स्लोगन को ही हमें अपनी जीवन की धारणा बनानी है। यही हम सभी की दादी जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।




