रीवा,मध्य प्रदेश। रामनवमी के पावन अवसर पर रीवा में भगवान राम के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में झांकियां निकाली गई । इस अवसर पर प्रेम शांति, सद्भावना एवं पारिवारिक मूल्यों में सद्भावना विषय को लेकर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रीवा के कला संस्कृति विभाग के द्वारा जन-जन को परिवार में सद्भावना बनाए रखने हेतु बहुत सुंदर झांकी निकाली गई । झांकी का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी संस्थान से में आदरणीय बी के निर्मला दीदीजी जोन इंचार्ज भोपाल जोन के द्वारा किया गया ।यह झांकी रीवा के ऐतिहासिक किले में रीवा महाराजा पुष्पराज सिंह के द्वारा शिव भगवान की आरती की गई।
इस झांकी के द्वारा हजारों की संख्या में लोगों को परमात्मा शिव बाबा का संदेश दिया गया।







