चंदला,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के द्वारा रैली में रामनवमी के शुभ अवसर पर आध्यात्मिक दुर्गा मां की भव्य झांकी लगाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत गहन शांति ध्यान (मेडिटेशन) से हुई, जिसमें सभी ने अपने भीतर की क्रोध, अहंकार और नकारात्मकता को समाप्त कर पवित्रता, प्रेम और मर्यादा को अपनाने का संदेश दिया गया ।
बीके भारती दीदी ने बताया कि रामनवमी केवल भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि हर आत्मा में छिपे ‘राम’ यानी शांति, सत्य और शक्ति के गुणों को प्रकट करने का पर्व है।
“जब हर मनुष्य अपने जीवन में मर्यादा, करुणा और सच्चाई अपनाता है, तभी सच्चे अर्थों में रामराज्य की स्थापना होती है।”
पूरे वातावरण में शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उल्लास का अनुभव किया गया। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाकर समाज में सुख-शांति फैलाएंगे।
इस शुभ अवसर पर विशेष रूप से वन एवं पर्यटन मंत्री दिलीप अहिरवार जी, विधायक राजेश प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष शोभा खटीक, उपाध्यक्ष अंशु हर्षित शुक्ला, श्री राम सेवा समिति के सभी बंधु जनों की गरिमामय उपस्थिति रही और शहर के हजारों की संख्या में गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे ।









