पुणे, महाराष्ट्र। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साइरस एस पूनावाला से बाणेर सेवाकेंद्र प्रभारी बी के डॉ त्रिवेणी, बी के डॉ दीपक हरके, बी के आशा ने स्नेहभरी मुलाकात की और उन्हे संस्था की गतिविधी यो से अवगत कराया तथा उन्हे संस्था के आंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आबू राज आने का निमंत्रण दिया ।
बी के डॉ दीपक हरके ने साइरस एस पूनावाला जी का स्वागत किया।
बी के डॉ त्रिवेणी, बी के डॉ दीपक हरके साइरस एस पूनावाला निराकार परमपिता परमात्मा की फ्रेम भेट की तथा प्रॅक्टिकल मेडिटेशन तथा शिवानी बहेन की किताब बिंग लव्ह भेट की ।
डॉ. साइरस पूनावाला ने 1966 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की स्थापना की और इसे दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी बनाया। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023 के अनुसार, उन्हें दुनिया के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के सबसे धनी अरबपति के रूप में मान्यता दी गई है।
2026 में, हुरुन रिच लिस्ट ने उन्हें भारत के चौथे सबसे धनी व्यक्ति के रूप में स्थान दिया।
फोर्ब्स के अनुसार, साइरस पूनावाला को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि प्राप्त है, जहां साइरस पूनावाला वैक्सीन अनुसंधान भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित सीरम की कोविशील्ड वैक्सीन महामारी के दौरान भारत में सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल की गई थी।
2022 में पूनावाला को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, और 2005 में उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
एप्रिल 2026 मे साइरस एस. पूनावाला ने प्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा की 130 साल पुरानी दुर्लभ पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’ रिकॉर्ड 167.2 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह 1890 के दशक की पेंटिंग, जो भारतीय कला में एक नया कीर्तिमान है।
















