रतलाम-पत्रकार कॉलोनी,मप्र: भारत भारती संस्था द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम “कभी खुद से भी तो मिल” इस विषय पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी द्वारा सभी को राजयोग का महत्व बताते हुए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम में मंचासिन अतिथि हैं जिला पंचायत की CEO बहन वैशाली जैन, सुप्रसिद्ध कवियत्री बहन पंखुड़ी वक्र, भारत भारती संस्था की संयोजिका एवं एडवोकेट अदिति दवेसर, भारत भारती संस्था की अध्यक्ष बहन प्रवीणा दवेसर एवं प्रसिद्ध संगीतकार व गायिका संगीता जैन तथा अन्य सभी महिलाएं उपस्थित रहे।






