मुजफ्फरपुर,बिहार: “मातृ दिवस के पावन अवसर पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी एवं बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता द्वारा मुज़फ्फरपुर सेंटर पर राजयोगिनी रानी दीदी जी से शिष्टाचार मुलाकात एवं सम्मान प्रदान किया गया।
मदर्स डे के शुभ अवसर पर आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान हेतु परम पूज्य राजयोगिनी रानी दीदी जी को बिहार सरकार के नवनियुक्त पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया।”
“मातृ दिवस के पावन अवसर पर ज्ञान चर्चा उपरांत बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री Pramod Kumar Chandravanshi को ईश्वरीय सौगात के रूप में ‘परमात्मा का ज्योति बिंदु’ चिन्ह भेंट करती हुईं राजयोगिनी बीके रानी दीदी जी।”
बिहार सरकार के नवनियुक्त पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी से ब्रह्माकुमारीज मुजफ्फरपुर की बीके सीता बहन जी बीके गुड़िया बहन जी बीके अरविंद भाई जी बीके भास्कर भाई जी बीके इंद्रेश भाई जी बीके प्रभात भाई जी ने मिलकर उन्हें आदरणीय रानी दीदी जी की ओर से मंत्री बनने पर अंग वस्त्र ,गुलदस्ते से सम्मानित किया एवं हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की तथा ईश्वरीय सौगात प्रदान कर जुलाई में होने वाले माउंट आबू में राजनीतिज्ञों के सम्मेलन में आने का निमंत्रण भी दिया।







