मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशआगरा : ब्रह्माकुमारीज आर्ट गैलरी म्यूजियम में मातृ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

आगरा : ब्रह्माकुमारीज आर्ट गैलरी म्यूजियम में मातृ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

आगरा, उत्तर प्रदेश : ब्रह्माकुमारीज आर्ट गैलरी म्यूजियम में मातृ दिवस बड़े ही प्रेम, सम्मान एवं आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग भट्टी से हुआ, जिसके पश्चात सभी मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया।

बीके मधु बहन ने कहा नारी को केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि विश्व परिवर्तन की आधारशिला माना जाता है। परमपिता परमात्मा शिव ने भी इस ईश्वरीय ज्ञान यज्ञ की स्थापना मातृ शक्ति के माध्यम से कर “नारी शक्ति” को विश्व कल्याण का निमित्त बनाया।

इस अवसर पर बीके मधु बहन, बीके माला बहन, बीके संगीता बहन, बी के गीता बहन आदि भाई-बहनों ने मातृ दिवस पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।

बीके माला बहन ने कहा कि “जब नारी आत्मिक स्वरूप में स्थित होकर कार्य करती है, तब वह केवल परिवार ही नहीं, पूरे विश्व को शक्तिशाली बना सकती है।”

बीके संगीता बहन ने अपने विचारों में कहा कि “मातृ शक्ति का सम्मान करना वास्तव में दिव्य गुणों, संस्कारों और मानवता का सम्मान करना है। “माँ त्याग, तपस्या, सहनशीलता और निस्वार्थ प्रेम की जीवित प्रतिमा है। माँ के संस्कार ही समाज और राष्ट्र का भविष्य बनाते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान मातृ दिवस से संबंधित सुंदर एक्टिविटीज भी कराई गईं, जिसमें सभी भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही विश्व को शक्तियाँ देने एवं विश्व शांति के लिए विशेष योग भट्टी रखी गई।

कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि —
“जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ संस्कार, शांति और समृद्धि स्वतः आती है।”

अंत में सभी माताओं एवं बहनों को सम्मानित कर मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा विश्व कल्याण की शुभ भावना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments