मुख पृष्ठराज्यगुजरातवड़ोदरा-अटलादरा: ब्रह्माकुमारीज़ ट्रांसपोर्ट विंग द्वारा ट्रेनिंग सत्र रखा गया, अटलादरा सेवाकेंद्र द्वारा...

वड़ोदरा-अटलादरा: ब्रह्माकुमारीज़ ट्रांसपोर्ट विंग द्वारा ट्रेनिंग सत्र रखा गया, अटलादरा सेवाकेंद्र द्वारा 9 सेमीनार आयोजित किए गए

वड़ोदरा -अटलादरा, गुजरात। ब्रह्माकुमारीज के सड़क सुरक्षा प्रभाग द्वारा मंगलवाड़ी एवं अटलादरा सेवाकेंद्र के संयुक्त प्रयास द्वारा अटलादरा सेवाकेंद्र पर प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) कार्यक्रम रखा गया।
साथ में अटलादरा सेवाकेंद्र द्वारा अलग-अलग कंपनियों और IIT आश्रम में सेमिनार आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कर्म एटीएम, माई मोबाइल माई फ्रेंड, सुहाना सफर एवं सड़क सुरक्षा के विषयों को लेकर सुरक्षा, स्वयं के आंतरिक विकास तथा व्यक्तित्व परिवर्तन के ट्रेनिंग व सेमिनार के दो दिवसीय आयोजन रखे गए।
प्रशिक्षण हेतु मुंबई बोरीवली सेवाकेंद्र से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं सड़क सुरक्षा प्रभात की नेशनल कोऑर्डिनेटर बीके कविता दीदी और साथ में बीके सुवास भाई जी पधारे। इन दो दिवसीय कार्यक्रमों का लाभ सर्वप्रथम सेवाकेंद्र के नियमित विद्यार्थियों ने ट्रेनिंग के रूप में लिया। ट्रेनिंग का शुभारंभ मंगलवाड़ी सबज़ोन की प्रभारी राजयोगिनी राज दीदी, अटलादरा सेवाकेंद्र प्रभारी बीके डॉ अरुणा बहन जी, सह संचालिका बीके पूनम बहन एवं मंगलवाड़ी सबज़ोन की वरिष्ठ बहनों बीके सरिता बहन, बीके तरलिका बहन, बीके मंजू बहन, बीके धीरज बहन एवं बीके सीमा बहन जी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
राज दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि वास्तव में जीवन एक यात्रा ही है जिसमें आध्यात्मिक को जब हम साथी बना लेते हैं तो जीवन एक सुहाना सफर बन जाता है और हमारे कर्मों से हमारे भाग्य का अकाउंट भी भरपूर हो जाता है यही प्रेरणाएं इस कार्यक्रम से हमें लेनी है|
इसके बाद सेंटर पर सार्वजनिक सेमिनार कार्यक्रम में 250 श्रोताओं ने My Mobile My Friend और Karma ATM सत्र का लाभ लिया जिसमें विशिष्ट अतिथियों के रूप में
1) नवीन भाई ओझा – एक्स रजिस्ट्रार एम एस यूनिवर्सिटी
2) विपिन भाई पटेल – BPC चेयरमैन
3) प्रवीण भाई गुप्ता – प्रेसिडेंट रामलीला कमेटी
4) डॉ हेमंत भाई पांचाल – जनरल सर्जन
5) हसमुख भाई पटेल – अजंता डेकोरेटर्स ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

प्रवीण गुप्ता ने कहा कि मोबाइल के सही प्रयोग विषय के सत्र से मैं यह प्रेरणा लेकर जा रहा हूं और दृढ़ संकल्प करता हूं कि मैं स्वयं में मोबाइल के प्रयोग से संबंधित सकारात्मक परिवर्तन जरूर करूंगा और सभी के लिए भी यही शुभकामना करता हूं।

नवीन ओझा ने कहा कि मुझे संस्था के संपर्क में आए हुए थोड़ा ही समय हुआ है लेकिन इस तरह के कार्यक्रमों से मिलने वाली प्रेरणाओं से मैं अपने जीवन में बहुत परिवर्तन अनुभव कर रहा हूँ।

विपिन पटेल ने कहा कि जब तक घर के बड़े अपनी आदतों मैं परिवर्तन नहीं करेंगे तब तक बच्चे भी नहीं सीखेंगे इसीलिए मोबाइल के प्रयोग और कर्म से जुड़ी ऐसी शिक्षाएं हमारे स्कूल कॉलेज के युवाओं को दी जाएं तो उसके बहुत सकारात्मक परिणाम होंगे।

अन्य 2 सेमिनार सत्रों में सवेरे VMC के 125 शिक्षक एवं शाम को 250 पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। VMC शिक्षकों के कार्यक्रम में वार्ड नं 11 के अध्यक्ष श्री महेश भाई पटेल अपनी टीम सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिसमें कर्म एटीएम टॉपिक पर सेमिनार का आयोजन हुआ।

पुलिस कार्यक्रम में DCP भगिनीश्री बंजारा साहब और ACP श्री काटकर साहब के नेतृत्व में सुहाना सफर विषय पर सत्र का आयोजन हुआ। DCP बंजारा साहब ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की खुले हृदय से सराहना की और अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इसी श्रृंखला में कंपनियों में केयर ग्रुप, प्रकाश केमिकल लिमिटेड, कॉसमॉस ग्रुप एवं IIT आश्रम के 250 छात्रों के मध्य माई मोबाइल माई फ्रेंड एवं कर्म एटीएम विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन सत्रों की यह विशेषता रही कि इनमें प्रोजेक्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से हमारे कर्मों को तन मन धन और संबंधों के अलग-अलग एटीएम कार्ड से तुलना करते हुए एक सुखमय जीवन जीने की कला का सरल व प्रभावशाली संदेश दिया गया। सुहाना सफर में जीवन को एक यात्रा के रूप में देखते हुए जीवन के अलग-अलग पड़ावों को किस तरह पूर्ण सकारात्मकता और उत्साह के साथ जिया जाए यह सिखाया गया। और माई मोबाइल माई फ्रेंड के माध्यम से मोबाइल का मालिक बनकर कैसे उसका सर्वश्रेष्ठ प्रयोग किया जाए ताकि उसके एडिक्शन की जगह उसे अपना मित्र बनाकर जीवन को आसान और उन्नत बनाया जा सके,ऐसे प्रेरक तरीके सिखाए गए।

इन सत्रों का मुख्य आकर्षण यह रहा जिसमे मनमोहक चित्रों और वीडियो के साथ सरल व सुगम भाषा शैली में इस प्रकार श्रोताओं को संबोधित किया गया की सभी ने मंत्रमुग्ध होकर सत्रों का एकरस आनंद लिया और बिना किसी अस्पष्टता के श्रोताओं ने सभी संदेश सरलता पूर्वक समझे और स्वीकार किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments