गुरुग्राम , हरियाणा। ब्रह्माकुमारीज़ सैक्टर 63ए सेवाकेंद्र के प्रांगण में मातृ दिवस के अवसर पर माताओं के सम्मान और उनके आध्यात्मिक महत्त्व को उजागर करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई । सेवाकेंद्र संचालिका ब्र.कु सुदेश बहन ने तिलक एवं पटके के द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान का अध्ययन एवं नियमित राजयोग का अभ्यास करने वाली माताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी को भोग वितरण किया गया।