मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रसंभाजीनगर (औरंगाबाद) : 6th Reels International Film Festival 2026 में फिल्म “महामहिम...

संभाजीनगर (औरंगाबाद) : 6th Reels International Film Festival 2026 में फिल्म “महामहिम दीदीजी मुर्मु” ने 15वाँ पुरस्कार प्राप्त किया

संभाजीनगर (औरंगाबाद), महाराष्ट्र : आयोजित प्रतिष्ठित 6th Reels International Film Festival 2026 में फिल्म “महामहिम दीदीजी मुर्मु” ने अपना 15वाँ पुरस्कार प्राप्त कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
इस अवसर पर फिल्म को सम्मानित करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में मिस एशिया एवं वीरांगना ऑफ महाराष्ट्र 2025 गायत्री रोनकर, पाशा खान, संगीता कायदे तथा औरंगाबाद सबज़ोन इंचार्ज शीला बहनजी उपस्थित रहीं।
फिल्म के निर्माता प्रभा मिश्रा तथा लेखक एवं निर्देशक बी.के. पम्पोश मिश्रा ने इस सम्मान को ईश्वरीय प्रेरणा, राजयोग मूल्यों एवं पूरी टीम के समर्पण का परिणाम बताया।
“महामहिम दीदीजी मुर्मु” फिल्म समाज में आध्यात्मिक मूल्यों, नारी सम्मान एवं प्रेरणादायी जीवन संदेशों को प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। फिल्म को देश-विदेश के विभिन्न फिल्म समारोहों में लगातार सराहना एवं सम्मान प्राप्त हो रहा है।
यह उपलब्धि सम्पूर्ण टीम तथा ओम शांति शांति प्रोडक्शन के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments