कोलकाता,पश्चिम बंगाल: इंटरनेशनल म्यूज़ियम डे कलकत्ता के इंडियन म्यूज़ियम और विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में मनाया गया।इस अवसर पर विधयकगण, और कोलकाता संग्रहालय के निदेशक उपस्थित रहे ।
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, कोलकाता में राजयोग विशेषज्ञ बी के सुप्रिया बहन ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भारतीय संग्रहालय, कोलकाता के निदेशक डॉ. सायन भट्टाचार्य, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के क्यूरेटर, पश्चिम बंगाल विधानसभा की माननीय विधायक श्रीमती रूपा गांगुली जी तथा फ्रांस के कौंसुलेट जनरल श्री थिएरी मोरेल भी उपस्थित थे।

भारतीय संग्रहालय, कोलकाता में बी के अंजली बहन, राजयोग शिक्षिका, कोलकाता म्यूज़ियम ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय विधायक श्री अरिजीत बक्शी जी को ईश्वरीय ज्ञान प्रदान किया। इस अवसर पर भारतीय संग्रहालय, कोलकाता के निदेशक डॉ. सायन भट्टाचार्य भी उपस्थित थे।

बी के अंजली बहन एवं बी के सुप्रिया बहन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की माननीय विधायक श्रीमती रूपा गांगुली जी से भेंट कर उन्हें ईश्वरीय सौगात भेंट की।




