मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।रीवा: नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरु करन सिंह के पदभार ग्रहण करने...

रीवा: नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरु करन सिंह के पदभार ग्रहण करने पर ब्रह्माकुमारीज़ सब ज़ोन रीवा ने किया सम्मान

रीवा, मध्य प्रदेश। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरु करन सिंह के पदभार ग्रहण करने पर ब्रह्माकुमारीज़ सब ज़ोन रीवा की ओर से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
भेंटवार्ता के दौरान नशा मुक्ति अभियान पर विशेष रूप से चर्चा हुई। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा रीवा जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जनजागरण अभियान, युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों, राजयोग मेडिटेशन शिविरों तथा सामाजिक उत्थान के विभिन्न प्रयासों की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संस्थान द्वारा गांव-गांव और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसहयोग से व्यसनमुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
ब्रह्माकुमारीज़ के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरु करन सिंह ने नशा मुक्ति को समाजहित का महत्वपूर्ण विषय बताते हुए ऐसे जनजागरण अभियानों की सराहना की तथा भविष्य में सकारात्मक सहयोग का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर बीके प्रकाश भाई, बीके आरती बहन एवं बीके सुभाष भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा संचालित आध्यात्मिक, नैतिक एवं सामाजिक सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments