मुख पृष्ठत्रिपुराअगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से मिलीं ब्रह्माकुमारी बहनें, राजयोग ध्यान के माध्यम...

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से मिलीं ब्रह्माकुमारी बहनें, राजयोग ध्यान के माध्यम से मानसिक तनाव से राहत पर हुई चर्चा

अगरतला, त्रिपुरा : मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक कल्याण पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण मुलाकात में, त्रिपुरा की ब्रह्माकुमारी बहनों ने माननीय मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की, विशेष रूप से राजयोग ध्यान के माध्यम से मानसिक तनाव को कम करने के प्रयासों पर। इस अवसर पर सब-जोन इंचार्ज, बी.के जोनाली बहन और बी.के प्रनिता  बहन जी ने मुख्यमंत्री जी को शुभकामनाएं दीं तथा ईश्वरीय भेंट और प्रसाद भेंट किया। इसके साथ ही, उन्होंने अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले मुख्यालय शांतिवन ग्लोबल समिट में शामिल होने का ईश्वरीय निमंत्रण भी दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments