बिजावर, मध्य प्रदेश। सब जेल के पास बगीचे में ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के द्वारा पर्यावरण के उपलक्ष में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सब जेल प्रभारी मुकेश मांझी भी उपस्थित रहे और उनके साथ उनका स्टाफ भी रहा , ब्रह्माकुमारी दीदी और उनके साथ आए हुए भाई बहनों ने भी वृक्षारोपण किया और सभी ने संकल्प लिया कि हम वृक्षों की रक्षा करेंगे वृक्षों से हमारा जीवन है वृक्षों से ही सभी जीव जंतुओं का जीवन चलता है हम कम से कम 1 वर्ष में एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे।
बी के प्रीति दीदी ने सभी को पर्यावरण के बारे में अवगत कराया कि आज चाहे हम हो या हमसे जुड़े जीव जंतु सभी को वृक्षों की आवश्यकता है क्योंकि वृक्षों से ही वायु पानी हम सभी कोप्राप्त होता है इसलिए हम सभी को मिलकर वृक्षों की रक्षा करना है जितना हो सके वृक्ष लगाना है।






