मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशआगरा: अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

आगरा: अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

आगरा, उत्तर प्रदेश। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ के आर्ट गैलरी म्यूज़ियम, न्यू सुरक्षा विहार सेवा केन्द्र एवं ज्ञान सरोवर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाई-बहनों, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों ने भाग लिया।

सबसे पहले ब्रह्माकुमारीज़ आर्ट गैलरी म्यूज़ियम में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी भाई-बहनों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने विचार लिखे तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचतत्व—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश—के संरक्षण का संदेश दिया गया। बीके मधु बहन, बीके माला बहन, बीके संगीता बहन, बीके गीता बहन एवं अन्य भाई-बहनों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने की प्रतिज्ञा कराई। उपस्थित अतिथियों के नाम से पौधे समर्पित कर प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

इसके पश्चात न्यू सुरक्षा विहार सेवा केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में बीके सावित्री बहन ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल वृक्ष लगाने से ही नहीं बल्कि मन की शुद्धता, सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ संस्कारों से भी होती है। उन्होंने सभी को प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध को समझते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सेना लेफ्टिनेंट कर्नल बृजेश यादव ने उपस्थित भाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने सभी को नियमित वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
अपने जीवनकाल में 1000 से अधिक पौधे लगाने वाली बहन कनक दास को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालय की शिक्षिका बहन सपना भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

वहीं ज्ञान सरोवर में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री लाखन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर पौधारोपण किया। बीके रेखा बहन, बीके भगवती बहन बहन एवं राजवीर भाई ने पर्यावरण संरक्षण के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

सभी कार्यक्रमों में यह संदेश दिया गया कि प्रकृति का संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं बल्कि जीवनभर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिकाधिक वृक्ष लगाने, जल बचाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments