गया,बिहार: आज़ादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सिविल लाइन गया शाखा की ओर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । इस यात्रा में पूर्व आवास निवास मंत्री वर्त्तमान नगर विधायक प्रेम कुमार, नगर विकास परिषद् सचिव मेहरवार जी, सी आर पी एफ कमांडेंड एबम जैन समाज अध्यक्ष प्रदीप जैन तथा अन्य गणमान्य उपस्थित हुए । नगर विधायक प्रेम कुमार ने कहा आज हमें महसूस हो रहा है की ब्रह्माकुमारी की ओर से जो विशाल तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया है वह वास्तव में विशाल तिरंगा यात्रा नहीं बल्कि देश का समान किया आज हमें इस इस यात्रा में शामिल होकर गर्व हो रह है मुझे वेहद ख़ुशी है आज आप सभी को आभार।
गया सिविल लाइन (बिहार) आज़ादी की अमृत महोत्सव स्वर्णिम भारत की ओर पटोजेक्ट के अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल नगर विधायक प्रेम कुमार को ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित करतें हुए ,राजयोगिनी शीला दीदी जी एबं यात्रा में शामिल अन्य भाई बहने.







