मुख पृष्ठपर्यावरणभोपाल: पर्यावरण परिवर्तन मानव की ज़रूरत नहीं बल्कि जीवन और भविष्य का...

भोपाल: पर्यावरण परिवर्तन मानव की ज़रूरत नहीं बल्कि जीवन और भविष्य का आधार – बी के डॉ रीना दीदी

भोपाल,मध्य प्रदेश। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस सेवाकेंद्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई । यह जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस प्रभारी बी के डॉ रीना दीदी ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा प्रकृति परिवर्तन प्रोजेक्ट को लांच किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आने वाले तीन वर्ष तक लगातार  जलवायु परिवर्तन , पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण , ऊर्जा संरक्षण के लिए नियामित रुप से कार्यशालाएं और जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा । इस कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण किए जाएँगे । प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा एवं कचड़ा प्रबंधन पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । दीदी ने बताया कि आज विशेष अभियान की शुरुआत एक जागरूकता रैली निकाली गई जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग  हाउस से शुरू होकर मुख्य नर्मदापुरम मार्ग से होकर मिसरोद तक पहुँची । इस यात्रा की मुख्य विशेषता यह रही कि इसमें शामिल होने वाले सभी ब्रह्माकुमारीज परिवार के भाई और बहनों ने पर्यावरण मित्र और प्रकृति प्रेमी के रुप में स्वयं को प्रस्तुत किया । मिसरोद में सामान्य जनमानस को पर्यावरण का संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे वितरित किए गए तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई गई । ब्रह्माकुमारी द्वारा इस द्वारा वर्ष 5 जून 2026-2028 तक अगले तीन वर्षों तक प्रकृति परिवर्तन प्रोजेक्ट लांच किया गया जिसके अंतर्गत अगले तीन वर्षों तक पर्यावरण संरक्षण , संवर्द्धन एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए जन जागृति कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे प्रकृति के परिवर्तन प्रोजेक्ट के माध्यम से पाँच स्तंभ पर कार्य किया जाएगा ।
 १ सचेत जीवन शैली पाठ्यक्रम
२ योगिक ग्रीन स्कूल कार्यक्रम( विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति प्रेम जगाने हेतु नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम )
३ टिकाऊ योगिग गांव (पूरे भारत में हर प्रदेश में लगभग 90 गांव में यह प्रोजेक्ट चलाया जाएगा )
४ समाज परिवर्तन ( ईको सेवा स्वच्छता अभियान )
५ पर्यावरण चैंपियन प्रशिक्षण ( पर्यावरण मित्र का चयन ) अंत में दीदी ने सभी से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments