मुंबई-माटुंगा,महाराष्ट्र: श्रद्धांजलि – बी के वंदना बहन 16 जून, दोपहर 12.36 को प्यारे बापदादा की गोदी में समा गई। ब्रह्मा कुमारीज़ के मुंबई-माटुंगा सेवाकेंद्र की बी के वंदना बहन, जिन्होंने 1975 में बाबा का ज्ञान प्राप्त किया और 1980 से समर्पित रूप से आप सेवायें दे रही थी।
पिछले शनिवार रात उन्हें मेजर हार्ट अटैक आया और आज 16 जून, दोपहर 12.36 पर अपनी भौतिक देह का त्याग कर आप प्यारे बापदादा की गोदी में समा गई।
उनके अंतिम दर्शन के लिए कल 17 जून सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक मानव सेवा संघ, सायन मुंबई में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा ।
तत्पश्चात उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। सर्व ब्राह्मण परिवार वंदना बहन को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।




