मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रपुणे -पिंपरी : सिंधी स्नेह मिलन कार्यक्रम में उमड़ा सिंधी समाज का...

पुणे -पिंपरी : सिंधी स्नेह मिलन कार्यक्रम में उमड़ा सिंधी समाज का उत्साह

पुणे -पिंपरी , महाराष्ट्र। स्थित झूलेलाल मंदिर, मेन बाजार में आयोजित सिंधी स्नेह मिलन कार्यक्रम अत्यंत उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माउंट आबू से पधारीं बीके शिलू दीदीजी के साथ बीके शीला दीदीजी, बीके विद्या दीदीजी, बीके सुनिता दीदीजी तथा पिंपरी सेवा केंद्र की प्रभारी बीके सुरेखा दीदीजी की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में झूलेलाल मंदिर के बाबा गोविंद रामजी, जवाहर कोटवाणी भाईजी, कार्पोरेटर डब्बू आसवानी, कार्पोरेटर प्रियंका ताई कुदळे, प्रसिद्ध उद्योगपति हिरा पंजाबीजी, चेयरमैन चांदवानीजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के भाई-बहन उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन में लगभग 700 से 800 सिंधी परिवारों एवं समाजजनों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक संदेशों का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक सत्संग, राजयोग ध्यान तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

बीके शिलू दीदीजी के प्रेरणादायी वचन
अपने संबोधन में बीके शिलू दीदीजी ने कहा कि परिवार में प्रेम, एकता और संस्कारों की नींव आध्यात्मिकता से मजबूत होती है। जब हम स्वयं को आत्मा समझकर परमात्मा से जुड़ते हैं, तब जीवन में शांति, खुशी और संतुष्टि का अनुभव होता है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन कुछ समय राजयोग ध्यान के लिए निकालने तथा परिवार में सकारात्मक विचारों का वातावरण बनाने का संदेश दिया।

आयोजक
यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवा केंद्र, पिंपरी एवं बाबा छतुराम लाल मंदिर ट्रस्ट, पिंपरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के लिए ब्रह्मा भोजन एवं महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments