मुख पृष्ठराज्यगुजरातगांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री के साथ मुलाकात

गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री के साथ मुलाकात

गांधीनगर,गुजरात: Finance Fraternity Seva Wing के Vice Chairperson एवं Brahma Kumaris के Secretary, सीए बीके ललित इनानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल (Delegation) ने बीके ईशिता दीदी (National Coordinator, Finance Fraternity Seva Wing), सीए मानसीबीके तारा एवं बीके मीरा के साथ गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल तथा गुजरात सरकार के Urban Development and Urban Housing Department की माननीय राज्य मंत्री दर्शनाबेन वाघेला से सौजन्य भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात राज्य की विभिन्न Municipal Corporations के अंतर्गत धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं (Religious and Spiritual Organisations) के स्वामित्व एवं उपयोग में आने वाली संपत्तियों पर Property Tax में छूट (Exemption) प्रदान करने हेतु एक ज्ञापन (Representation) प्रस्तुत किया।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्रियों को अवगत कराया कि ऐसी संस्थाएँ समाज में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों के संवर्धन, तनाव-मुक्त जीवनशैली तथा विभिन्न सामाजिक सेवाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अतः Municipal Corporations द्वारा इन संस्थाओं को Property Tax में उपयुक्त छूट प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया।

माननीय मंत्रियों ने इस विषय पर सकारात्मक विचार (Positive Consideration) करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन प्रदान किया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल एवं माननीय राज्य मंत्री दर्शनाबेन वाघेला को Finance Fraternity Seva Wing द्वारा 12 से 15 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे 4th Money Mind Management Conference में पधारने हेतु सादर आमंत्रित भी किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments