मुख पृष्ठWingsSecurity Services Wingअंबिकापुर: स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र-सशक्तिकरण अभियान" के अंतर्गत माउंट आबू से पधारी टीम

अंबिकापुर: स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र-सशक्तिकरण अभियान” के अंतर्गत माउंट आबू से पधारी टीम

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। ब्रह्माकुमारी सिक्योरिटी सर्विसेज विंग की रजत जयंती के उपलक्ष्य में भारत के विभिन्न राज्यों में चलाए जा रहे “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र-सशक्तिकरण अभियान” के अंतर्गत माउंट आबू से पधारी टीम ने कल 24 जून को अंबिकापुर में कार्यक्रम आयोजित किए। टीम में बीके दीपक, बीके शैलेंद्र, बीके कमल, बीके हितेश, बीके दत्ता एवं बीके संजीव शामिल रहे।

यह अभियान का आठवां चरण है। इससे पूर्व 7 राज्यों में सफल अभियान संपन्न हो चुके हैं। आठवें अभियान का शुभारंभ 7 जून 2026 को रायपुर से डीजी छत्तीसगढ़ पुलिस श्री अरुण देव गौतम जी के कर कमलों द्वारा किया गया था।

आज अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम:

>सिलफिली, 10वीं बटालियन CAF: 100 पुलिस कर्मचारियों के लिए “स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं राजयोग” पर सत्र।
>पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, मैनपाट: 550 रिक्रूट ट्रेनीज के लिए विशेष सत्र। पुलिस अधीक्षक श्री सचिंद्र चौबे जी भी उपस्थित रहे।
>सूरजपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस के बड़ी संख्या में जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्री प्रसाद कुमार ठाकुर, DIG छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष रूप से उपस्थित रहे।
>बैकुंठपुर: पुलिस लाइन में कार्यशाला, लगभग 80 प्रतिभागी। जिसमें सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस श्री रवि कुमार कुर्रे एवं ASP श्रीमती सुरेशा चौबे भी उपस्थित रहे।

>स्थानीय सेवा केंद्र, चोपड़ा पाड़ा, अंबिकापुर: स्थानीय बीके परिवार एवं आसपास के नागरिकों के लिए विशेष सत्र।

कार्यक्रमों में बताया गया कि आज के बढ़ते दबाव एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक सुरक्षाकर्मी – चाहे वह पुलिस, पैरामिलिट्री या किसी भी बल में कार्यरत हो – राजयोग के अभ्यास द्वारा मानसिक रूप से सशक्त एवं तनावमुक्त कैसे रह सकता है।

अंबिकापुर स्थानीय सेवा केंद्र की इंचार्ज ब्रह्माकुमारी विद्या बहन ने बताया कि सभी स्थानों से कार्यक्रम को लेकर अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। प्रतिभागियों ने आग्रह किया कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।

ब्रह्माकुमारी सिक्योरिटी सर्विसेज विंग का उद्देश्य सुरक्षा बलों के जवानों को आध्यात्मिक मूल्यों एवं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त, मूल्यनिष्ठ एवं प्रभावी कर्तव्य निर्वहन के लिए सक्षम बनाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments