खजुराहो,मध्य प्रदेश। घर बने मंदिर एवं विश्व एक परिवार विषय पर – खजुराहो माया विहार कॉलोनी में कार्यक्रम किया गया।जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं ने लाभ उठाया।
खजुराहो ब्रह्माकुमारी विद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या बहन जी ने सभी को इस बात से अवगत कराया की जीवन जीने के लिए सभी का शुक्रिया करना जरूरी है हम हर बात के लिए सभी का शुक्रिया करें, क्योंकि शुक्रिया करने से हमारे पास एक सकारात्मक ऊर्जा आती है ,जो हम दूसरों को देते हैं ,और वही ऊर्जा हमें भी वापस प्राप्त होती है। इसलिए हम सबको शुक्रिया ही कहें शिकायत ना करें । तो हमारी भी कोई शिकायत नहीं करेगा और शुक्रिया ही रहेगा ।
साथ ही सुबह जल्दी उठना एवं अपने घर को मंदिर बनाने के लिए मंदिर की मूरत के समान गुण मूरत,समानता का भाव, स्वच्छता, एवं सद्भावना को बनाए रखने की जरूरत हैं।
कार्यक्रम के पश्चात राजेंद्र प्रसाद गुप्ता जी एवं उनके धर्म पत्नी रानी गुप्ता सहित सभी महिलाओं ने ने ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान किया और अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।








