सूरत-रांदेर,गुजरात: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के गुजरात ज़ोन द्वारा “वॉक फॉर पीस एंड योगा” थीम के अंतर्गत दिनांक 14 जून 2026, रविवार को प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक पूरे गुजरात में शांति यात्रा का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में रांदेर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा “वॉक फॉर पीस एंड योगा” रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ रांदेर सेवा केंद्र से हुआ तथा रामनगर, गुजरात हाउसिंग बोर्ड, मशाल सर्कल मुख्य मार्ग से होते हुए रामनगर में इसका समापन हुआ। इस शांति यात्रा में लगभग 200 भाई-बहनों ने भाग लिया।
इस अवसर पर लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत, सूरत के अध्यक्ष एवं श्री लाड़ सिंधी समाज सेवा मंडल ट्रस्ट के ट्रस्टी माननीय धनराज विष्णुभाई भेरूमल सोनैया ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
रांदेर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी लीला दीदी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया।








