मुख पृष्ठWingsScientists and Engineers Wingमाउंट आबू: 20 दिवसीय ‘पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन’ अभियान

माउंट आबू: 20 दिवसीय ‘पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन’ अभियान

अहमदाबाद: चांदखेड़ा सेवाकेंद्र पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Vishwakarma Government Engineering College के प्राचार्य डॉ. वी. एस. पुराणी। मंच पर विराजमान हैं बीके मोहन सिंघल भाई, बीके भारतभूषण, बीके ओंकार और बीके पीयूष।

अहमदाबाद: एशिया के सबसे बड़े ITI, कुबेरनगर में मंच पर विराजमान हैं बीके अस्मिता, बीके संगीता, बीके ओंकार एवं अन्य। प्राध्यापक एवं विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनते हुए।

माउंट आबू से नागपुर तक सफल आयोजन

राज्यसभा के उपसभापति भ्राता हरिवंश नारायण सिंह के करकमलों द्वारा इस अभियान का विधिवत उद्घाटन किया गया।

माउंट आबू ,राजस्थान: साइंटिस्ट्स, इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स विंग (SEA Wing), ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 24 मई से 12 जून 2026 तक (माउंट आबू से नागपुर) आयोजित ‘पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन अभियान (Eco Care and Disaster Management)’ का शुभारम्भ माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर परिसर से किया गया।

राज्यसभा के उपसभापति भ्राता हरिवंश नारायण सिंह के करकमलों द्वारा इस अभियान का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह अभियान गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनेक प्रमुख नगरों से होकर गुज़रा तथा 12 जून 2026 को नागपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों, आईटीआई, उद्योगों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs), अस्पतालों तथा कोचिंग संस्थानों आदि में कुल 94 कार्यक्रम आयोजित किए गए।

20 दिनों तक चले इस अभियान का सफल नेतृत्व राजयोगी बीके मोहन सिंघल, चेयरपर्सन, SEA Wing ने किया। अभियान में सहभागी यात्रियों में विशेष रूप से बीके भारत भूषण, नेशनल कोऑर्डिनेटर (SEA Wing); बीके पीयूष भाई, दिल्ली ज़ोन कोऑर्डिनेटर (SEA Wing); बीके ओंकार चंद, मुख्यालय संयोजक (SEA Wing); बीके अस्मिता (बालोतरा), बीके ज्योति (पानीपत), बीके संगीता (अहमदाबाद), बीके देवयानी (हैदराबाद), बीके तारिका (भिलाई), बीके श्रीनिवास (शांतिवन), बीके अनुराग (आबूरोड) तथा बीके महेश (इन्दौर) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता तथा आपदा प्रबंधन के विषय में समाज में जनचेतना का प्रसार करना था। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क, संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण तथा आपदा प्रबंधन के प्रति प्रेरित किया गया।

1.  नागपुर: अभियान के समापन समारोह में डॉ. प्रेमलाल पटेल, निदेशक, VNIT, तथा प्रो. राजेश पांडे, कुलपति, बाबा रामदेव विश्वविद्यालय को ईश्वरीय सौगात भेंट करते हुए बीके भ्राता मोहन सिंघल जी।

2.  नागपुर: NTPC Mouda के जीएम सुनील चंद्र दास को ईश्वरीय सौगात भेंट करते हुए बीके मोहन सिंघल भाई, बीके संगीता बहन और बीके देवयानी।

3.  अकोला: Lady Harding’s Maternity Hospital की Civil Surgeon डॉ. आरती कुलवाल को कार्यक्रम के बाद ईश्वरीय सौगात भेंट करते हुए बीके देवयानी।

4.  जलगाँव: कार्यक्रम के बाद Orion School की Principal सुषमा कांची एवं शिक्षकों के साथ बीके पीयूष और बीके अनुराग।

5.  संभाजीनगर (औरंगाबाद): Garware Hi-Tech Films, में कार्यक्रम के पश्चात् ग्रुप फोटो में बीके भारतभूषण और बीके देवयानी।

6.  नासिक: PWD के अधिकारियों को संबोधित करने के पश्चात् सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुरेन्द्र अरविंद कंकरेज को ईश्वरीय सौगात भेंट करते हुए बीके पीयूष भाई और बीके संगीता।

7.  वर्धा: JSM Academy में संबोधित करते हुए बीके देवयानी। साथ में हैं निदेशक मनोज कुमार और बीके अर्पणा। सभी विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनते हुए।

8.  दादरा और नगर हवेली: Dorf Ketal Chemicals India Ltd. में संबोधित करते हुए बीके ओंकार। साथ में हैं बीके ज्योति।

9.  वडोदरा: GSFC Ltd. में कार्यक्रम के पश्चात् ग्रुप फोटो में बीके पीयूष, बीके नरेंद्र, वी.बी. मिश्रा (वीपी), और D R पटेल, वरिष्ठ प्रबंधक उपस्थित हैं।

10.  सूरत: रेलवे स्टेशन में संबोधित करते हुए बीके पीयूष। साथ में हैं बीके ओंकार, श्रवण के. मेघवाल (स्टेशन निदेशक) तथा प्रमोद शर्मा (स्टेशन अधीक्षक)।

11.  भरूच: Government Agriculture College में मंच पर विराजमान हैं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.डी. पटेल, पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. ए.डी. राज, बीके ओंकार तथा बीके अमिता। प्राध्यापक एवं विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनते हुए।

12.  वडोदरा: Cosmos Company में कार्यक्रम के पश्चात् ग्रुप फोटो में बीके मोहन सिंघल भाई, बीके संगीता एवं अन्य।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments