मुंबई-पवई,महाराष्ट्र: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हीरानंदानी , पवई स्थित हेरिटेज गार्डन में ब्रह्माकुमारीज़ पवई एवं निसर्ग स्वास्थ संस्थान द्वारा बड़े ही उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता जी, ब्रह्माकुमारीज़ पवई से अलका दीदी, श्री दत्तात्रय जी, श्रीमती सविता जी तथा श्री सत्यपाल मलिक जी के करकमलों से किया गया।
इसके उपरांत श्रीमती सविता जी ने सभी उपस्थित सदस्यों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं योगाभ्यास करवाया। तत्पश्चात ब्रह्माकुमारीज़ पवई से अलका दीदी ने मन की शांति एवं सकारात्मक जीवन शैली पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर भाजपा वार्ड क्रमांक 122 के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता एवं साथी भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।









