मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसठाणे: ब्रह्मा कुमारीज शिवाजी नगर थाने सेवाकेंद्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग...

ठाणे: ब्रह्मा कुमारीज शिवाजी नगर थाने सेवाकेंद्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए गए

ठाणे, महाराष्ट्र। ब्रह्मा कुमारीज शिवाजी नगर थाने सेवाकेंद्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें एक कार्यक्रम स्थानीय सेवाकेन्द्र पर रखा गया था। जिसमें योगाचार्य मा प्रांजल खताल ने प्राणायाम, योगा एक्सरसाइज करवायी और सेवाकेन्द्र प्रभारी डॉ सरला बहन ने राजयोग द्वारा मन को सशक्त, स्वस्थ रहने की कला सिखायी।
दूसरा थाने के आयकर विभाग में भी योगा डे का कार्यक्रम हुआ। जिसमें वहां के अधिकारियों ने भाग लिया। मा बहन निमिषा सिंह – प्रधान आयुक्त, आयकर विभाग थाने, की उपस्थिति रही।
वहां योगाचार्य डॉ चिराग खेर ने योगासन करवाया तथा डॉ सरला बहन ने राजयोग द्वारा संपूर्ण स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के सहज उपाय बताए तथा प्रैक्टिकल राजयोग करवाकर शांति और शक्ति की अनुभूति करवायी। मा बहन निमिषा सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजयोग मेडिटेशन ये आज की जीवन में अनिवार्यता है, और उन्होंने रोज के दिनचर्या में अपने कार्यालय में लगभग 2 से 3 घंटे के अंतराल में 30 सेकंड के लिए मेडिटेशन करने के लिए सभी को प्रेरित करेंगी।
कार्यक्रम के पश्चात उन्हें डॉ बी के सरला बहन ने ईश्वरीय सौगात प्रदान करते हुए आबू, राजस्थान आने का निमंत्रण भी दिया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments