गांधीधाम कच्छ, गुजरात। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्र द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर योग एवं ध्यान के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के साथ-साथ आंतरिक मन की शान्ति, मानसिक स्थिरता, खुशहाल जीवन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना रहा । कार्यक्रम रोटरी फॉरेस्ट गज़ेबो, गांधीधाम में आयोजित किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्य एवं रोटरी क्लब ऑफ गांधीधाम के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती नीलमबेन (योग एवं एरोबिक शिक्षिका) तथा योगगुरु मोहन सिंह राणा (पतंजलि योग शिक्षक) द्वारा शारीरिक योग सत्र संपन्न कराया गया।
इसके पश्चात ब्रह्माकुमारीज़ की बीके संगीता दीदी जी ने सभी रोटरी सदस्यों को राजयोग ध्यान का गहन अनुभव कराया। उन्होंने व्यस्त जीवनशैली में मन को स्थिर रखने, आंतरिक शांति एवं सच्ची खुशी का अनुभव करने की सरल विधियाँ समझाईं । इस अवसर पर बीके देवेंद्र भाई ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों को निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन के लिए प्रेमपूर्वक आमंत्रित किया तथा इसके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय उपहार एवं परमपिता शिव बाबा का संदेश भेंट स्वरूप दिया गया, जिसे सभी ने हृदय से स्वीकार किया।
गांधीधाम: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” विषय पर कार्यक्रम का सफल आयोजन
RELATED ARTICLES




