जयपुर,राजस्थान: दूरदर्शन केंद्र जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून 2026 10:30 a.m. to 12:30 p.m. ब्रह्माकुमारीज़ बापू नगर सेवा केंद्र द्वारा दूरदर्शन केंद्र में विशेष योग एवं राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक श्री सतीश देपाल सहित 50 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
कर्मचारियों को योगासन एवं व्यायाम का अभ्यास कराया, जबकि बी.के. जयंती दीदी ने योगमय जीवन एवं सकारात्मक संकल्पों की प्रेरणा दी। बी.के. पदमा बहन ने राजयोग मेडिटेशन का महत्व बताते हुए सभी को ध्यान का अनुभव कराया।
निदेशक श्री सतीश देपाल ने ब्रह्माकुमारीज़ का आभार व्यक्त किया ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून 2026, प्रातः 7 a.m. to 8:30 a.m. ब्रह्माकुमारीज़ बापू नगर सेवा केंद्र द्वारा मैरियट होटल, जयपुर में विशेष योग एवं राजयोग मेडिटेशन जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होटल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कर्मचारियों को योगासन एवं व्यायाम का अभ्यास कराया, बी.के. जयंती दीदी ने योगमय जीवन एवं सकारात्मक संकल्पों की प्रेरणा दी एवं प्रतिज्ञा करवायी। बी.के. पद्मा बहन ने राजयोग मेडिटेशन का महत्व बताते हुए सभी को ध्यान का अनुभव कराया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, स्वस्थ जीवन एवं मानव कल्याण की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।





