जगदलपुर, बस्तर मध्य प्रदेश। माउंट आबू से पधारे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा सेवा प्रभाग के वरिष्ठ वक्ताओं एवं अनुभवी प्रशिक्षकों-कर्नल बी.सी. सती, कैप्टन (आईएन) शिव सिंह, बीके शैलेन्द्र, बीके हितेश, बीके दीपक, बीके दत्ता, बीके पुरुषोत्तम, बीके प्रिया द्वारा राष्ट्रव्यापी “मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण अभियान” तथा “स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” पहल के अंतर्गत अधिकारियों एवं जवानों को तनावपूर्ण परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने, सकारात्मक सोच विकसित करने, आंतरिक शक्तियों तथा निर्णय क्षमता को बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय बताया। इस अवसर पर बस्तर संभाग प्रभारी बीके मंजूषा दीदी ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया एवं शुभकामनायें दी तथा बीके रामा बहन ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव तथा कांकेर में स्थित पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, सशस्त्र बलों एवं पूर्व सैनिक, स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक जनजागरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस तरह बस्तर संभाग में कुल 26 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 2,500 से अधिक अधिकारियों, जवानों, प्रशिक्षकों एवं स्वास्थ्यकर्मी लाभान्वित हुए। ब्रह्माकुमारीज के सुरक्षा सेवा प्रभाग के 25 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में यह कार्यक्रम किया गया।
अभियान का उद्देश्य सुरक्षा बलों एवं पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक चिंतन, आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आंतरिक शक्ति का विकास करना था।
(1) जगदलपुर क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन-पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS) जगदलपुर, छत्तीसगढ़ स्पेशल पुलिस फोर्स (CSPF), ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक तथा 19वीं पोखरण CAF बटालियन करनपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कमांडेंट मंडावी जी, इंस्पेक्टर राजा बाबू, सर्जन लेफ्टिनेंट कमांडर वाई.सी. जॉनसन (सेवानिवृत्त), तथा सहायक कमांडेंट सुदर्शन बरा एवं जेम्स एक्का जैसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रमों की गरिमा बढ़ाई।
(2) कांकेर जिला में कार्यक्रम का आयोजन-पुलिस लाइन कांकेर, स्पेशल टास्क फोर्स (STF), 28वीं बटालियन SSB अंतागढ़, 33वीं बटालियन SSB केवटी (भानुप्रतापपुर), 94वीं बटालियन BSF बांदे तथा 83वीं बटालियन BSF पखांजूर, BSF अंतागढ़ में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
(3) जिला दंतेवाड़ा एवं बचेली क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन-दंतेवाड़ा एवं बचेली क्षेत्र में CISF, NMDC, CISF, BIOM यूनिट, 230वीं बटालियन CRPF तथा 111वीं बटालियन CRPF में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सत्रों में अधिकारियों एवं जवानों को तनावपूर्ण परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा ध्यान के माध्यम से निर्णय क्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय बताए गए।
(4) बीजापुर जिला में कार्यक्रम का आयोजन-बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस, 170वीं बटालियन CRPF, 168वीं बटालियन CRPF तथा ANTS में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
(5) कोंडागांव एवं नारायणपुर जिला में कार्यक्रम का आयोजन-नारायणपुर में 58वीं बटालियन BSF तथा ITBP के जवानों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए। वहीं कोंडागांव स्थित 188वीं बटालियन CRPF में भी मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी कार्यक्रम हुआ।
अधिकारियों ने की पहल की सराहना-इस अभियान के दौरान विभिन्न इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक संतुलन उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों पर आधारित ऐसे कार्यक्रम सुरक्षा बलों के जवानों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
बस्तर संभाग में आयोजित यह अभियान सुरक्षा सेवा प्रभाग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हुआ। अभियान ने यह संदेश दिया कि मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए सुरक्षा बलों का केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त होना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए ब्रह्माकुमारीज का सुरक्षा सेवा प्रभाग भविष्य में भी देशभर के सुरक्षा बलों के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।











