मुख पृष्ठराज्यगुजरातवडोदरा-अटलादरा: ब्रह्माकुमारीज़ में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर बड़ोदरा के...

वडोदरा-अटलादरा: ब्रह्माकुमारीज़ में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर बड़ोदरा के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स और टॉपर मेडिकल स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया’

हेल्दीडॉक्टर, हेल्दी सोसायटी’ के उद्देश्य के साथ डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए उन्हें राजयोग के शुभ परिणामों से अवगत कराया गया

वडोदरा-अटलादरा,गुजरात: जुलाई राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग के सौजन्य से नगर के एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, फिजियोथैरेपी आदि सभी पद्धतियों द्वारा वर्षों से रोगियों को अपनी  सेवाएं देने वाले अनेक डॉक्टर्स को उनके सेवा भाव समर्पण और परिश्रम के लिए अटलादरा सेवाकेंद्र पर आभार एवं सम्मान का कार्यक्रम रखा गया साथ में सभी चिकित्सा पद्धतियों के विभिन्न  कॉलेजों से टॉपर मेडिकल स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स एवं मेडिकल अधिकारियों सहित अनेक वरिष्ठ डॉक्टर पधारे, जिनमें 1) GMERS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट – डॉ अनूप चंदनानी2) एडिशनल डीन SSG कॉलेज – डॉ जीवराज डामोर3) IMA प्रेसिडेंट – डॉ मीतेश शाह,4) गुजरात RSS मेडिकल विंग के प्रेसिडेंट – डॉ हितेंद्र पटेल,5) HMAI के नेशनल डिप्टी प्रेसिडेंट डॉ पीयूष जोशी,6) GAMA प्रेसिडेंट – डॉ राजेश शाह7) HMAI गुजरात स्टेट ब्रांच केजनरल सेक्रेटरी -डॉ अंकुर देसाई,8) IMA के सेक्रेटरी – डॉ मेहुल,9) आयुष ब्लड बैंक के प्रेसिडेंट – डॉ मनीष10) इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट – डॉ अरुण भाई चोकसी, 11) नेचुरोपैथी कॉलेज HOD कारेलीबाग – डॉ जील लविंगिया12) SSG कॉलेज की सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट – डॉ चेतनाविशिष्ट अतिथियों के रूप में पधारे।

सेवाकेंद्र प्रभारी बीके डॉ अरुणा दीदी ने कहा की डॉक्टर को दिन-रात एक करके रोगियों की सेवा के लिए अपने समय और सुविधा का भी त्याग करना पड़ता है इसीलिए सबसे पहले डॉक्टर स्वयं भी स्वस्थ और सुखी रहें ऐसी मैं शुभ भावना रखती हूं साथ में मैं यही ईश्वरीय संदेश देना चाहती हूं कि आज तान के अलावा लोगों का मन बहुत कमजोर हो गया है और कमजोर मन और भी नई बीमारियां पैदा करता है जबकि शक्तिशाली मन अनेक बीमारियों को आने ही नहीं देता और बीमारियों को जल्दी ठीक करता है। तो राजयोग अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचान कर परमात्मा से अपने मन को जोड़कर शक्तिशाली और सकारात्मक बनाने की विधि है तो इस विधि से सभी डॉक्टर खुद को शक्तिशाली बनाएं और वही शक्ति अपने पेशेंट में भी प्रवाहित करें तो दोनों को बहुत लाभ होगा और शारीरिक के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक जीवन भी स्वस्थ और सुखमय बन जाएगा। इसीलिए आप सभी राजयोग जरूर सीखें। इसके बाद उन्होंने योग कमेंट्री के द्वारा सबको आत्म शांति की अनुभूति कराई।

डॉ अनूप चंदनानी ने कहा कि अपनी आंतरिक खुशहाली के लिए समय जरूर दें क्योंकि सब कुछ होते हुए भी मेंटल हैप्पीनेस नहीं है तो सब कुछ शून्य हो जाता है इसलिए ये एक बहोत ही सुंदर प्लेटफार्म है रियल हेप्पीनेस के लिए| 

डॉ जीवराज डामोर ने कहा कि वर्तमान समय बढ़ती हुई मानसिक व्याधियों को देखते हुए नेशनल मेडिकल कमिशन ने भी डॉक्टर्स के लिए  योग को अनिवार्य रूप से दिनचर्या में शामिल करने और पेशेंट को भी कराने की अनुशंसा की है। तो मैं यह देखता हूं कि ब्रह्माकुमारीज़ का मानसिक स्वास्थ्य के प्रति यह विजन कितने वर्षों पहले से है इससे संस्था की दूरदर्शिता का पता चलता है। तो आज हमें मानसिक शांति के महत्व को स्वीकारना होगा।
डॉ मितेश शाह ने कहा कि सारी संपत्ति प्रतिष्ठा और धन होने के बाद भी हम यह नहीं कह सकते कि हमारे जीवन में 100% शांति है इसीलिए मैं यही अनुरोध करूंगा कि हम सब जीवन में योग को अपनाएं और आत्म सशक्तिकरण का यह संदेश बड़ौदा के सभी 14000 डॉक्टर्स तक पहुंचाएं। 

आयुष ब्लड बैंक के प्रेसिडेंट डॉ मनीष ने कहा कि यहां सेवाकेंद्र पर भी रक्तदान शिविर आयोजित हो चुका है मैं सोचता हूं कि जब आध्यात्मिक व्यक्ति किसी को अपना रक्तदान करेंगे तो पेशेंट को भी उससे बहुत शक्ति मिलेगी क्योंकि जब भोजन का मन पर असर पड़ता है तो पवित्र जीवन जीने वालों के ब्लड का असर भी जरूर रोगी के मन पर बहुत अच्छा पड़ेगा इसीलिए उन्होंने सभी से रक्तदान की सेवा करने की अपील की।

डॉ पीयूष जोशी ने कहा कि यहां पर हम सभी को मानवता और अपने अंतर्मन में झांकने की प्रेरणा मिल रही है यहां से हम शुरुआत कर सकते हैं। डॉ चेतना ने कहा की मेरे मन में यही विचार आ रहा है कि अब हम कल से ही अपने पेशेंट को सबसे पहले मेडिटेशन का ही सुझाव देंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे। 
ब्रह्माकुमार विपिन ने मन की शक्ति को बढ़ाने की आवश्यकता के विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि कमजोर मन के साथ सुखी जीवन और मधुर संबंधों की कल्पना नहीं की जा सकती। इसीलिए सब सुख समृद्धि संपत्ति और उच्च शिक्षा होते हुए भी मन को शक्तिशाली और सकारात्मक बनाना जीवन की पहली आवश्यकता है।अरुणा दीदी के हाथों सभी अतिथियों सहित डॉक्टर्स एवं 5 कॉलेज से आए हुए टॉपर्स को मंच पर सम्मान पत्र एवं मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया। Photos & Videos Link

https://drive.google.com/drive/folders/17_cL5lo0ek7Gx1Pkhd1IX6NhvBl1syEg?usp=sharing

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments