आगरा, उत्तर प्रदेश। श्री धाम वृन्दावन ” भागवत भास्कर ” की उपाधि से समलंकृत पिछले 53 वर्षों से निरंतर देश विदेश में श्रीमद्भागवत की सेवा मे अब तक 1550 से ज्यादा सफल आयोजन कर चुके 1550 से ज्यादा कथा करने वाले विश्व के प्रथम कथाकार प्रसिद्ध भागवताचार्य भागवत भास्कर श्री कृष्ण चन्द्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज से आगरा म्यूजियम सेवाकेंद्र प्रभारी बी के मधु दीदी, बी के माला दीदी तथा बी के डॉ दीपक हरके ने स्नेहभरी मुलाकात की और उन्हे संस्था की गतिविधी यो से अवगत कराया।
इस के पश्चात उनके पुत्र भक्तिपथ नामक संस्था के माध्यम से वे युवाओं और दुनिया भर के भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने वाले विश्वविख्यात आध्यात्मिक वक्ता और कथा वाचक आचार्य इंद्रेश उपाध्याय से भी मुलाकात की तथा उन्हे ईश्वरीय सौगात प्रदान की ।








