राघोपुर,बिहार: ब्लॉक के गांधीनगर, सिमराही बाजार क्षेत्र में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुस्लिम कम्युनिटी के बच्चों के लिए हुए कार्यक्रमों की रिपोर्ट
1. जामिया इस्लामिया इहयाउल उलूम धर्म पति इस्लामपुर मदरसा के 60 विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए श्री हाफिज सक़लैन, हाफिज कलीमुल्लाह अंसारी, प्रिंसिपल मौलाना शमीम कासिमी की देखरेख में संपन्न हुआ2. जामिया नोमानिया लिलबनाथ मदरसा सिमराही की 100 कन्याओं और भाइयों के लिए श्री मोहम्मद हफीजुल्लाह और मोहम्मद अमानुल्लाह शिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुआ।
https://drive.google.com/drive/folders/1SrDjgaVp6LSfGr9FPVCyxFX8d7-I3RJG?usp=sharingइस कार्यक्रम के दौरान बी के राजीव (मेडिकल विंग वक्ता) ने सभी को नशीले पदार्थों के सेवन द्वारा होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से अवगत कराते हुए स्वयं की असीम सुषुप्त शक्तियों की ओर ध्यान खिंचवाया एवं राजयोग का अभ्यास करवाते हुए इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सामूहिक प्रतिज्ञा भी करवाई। उन्होंने आगे बताया कि यदि एक सच्चा मुसलमान जिस दिन रोज़ा रखता है तो किसी भी खाद्य पदार्थ आदि का सेवन नहीं करता वैसे ही अगर एक व्यसनी सुबह उठते ही खुदा को उसकी सबसे बड़ी नेमत इस शरीर के प्रति शुक्रिया अदा करें और उसके सामने अपना शुद्ध संकल्प रखें कि आज के दिन इस जहरीले पदार्थ का मैं सेवन नहीं करूंगा अर्थात आज मेरा गुटखा व किसी भी नशीले ज़हरीले पदार्थ का रोज़ा है तो वह निश्चित ही अपने नेक बंदे की मदद में उसके मन को इतना सशक्त बना देगा कि वह उस दिन खुद को इस ज़हर से मुक्त रखने में सफल होगा। अतः यदि वह प्रतिदिन सुबह उठते हुए खुदा के सम्मुख यह संकल्प रखें तो निश्चित ही उसके कैसे भी बुरे व्यसन से सर्वशक्तिमान ईश्वर उसे मुक्ति दिला सकता है।
अंत में सभी ने खुद को इस बुराई से बचने के लिए अपील करते हुए ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इन नशीले पदार्थों से बचाने की अभिलाषा जताई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सिमराही बाजार क्षेत्र की राजयोगिनी बबीता बहन (सर्टिफिकेट नंबर 3369) सहित बी. के. राजीव (मेडिकल विंग वक्ता) सहित सभी भाई-बहनों का अथक सहयोग रहा।







