मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसनगरकोट:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं वैश्विक कल्याण हेतु युवा जागृति अभियान का भव्य...

नगरकोट:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं वैश्विक कल्याण हेतु युवा जागृति अभियान का भव्य शुभारंभ

नगरकोट,नेपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ एवं सुखद वृद्धावस्था के लिए योग) तथा “वैश्विक कल्याण हेतु युवा जागृति अभियान” का संयुक्त शुभारंभ ज्ञान सरोवर एकेडेमी, नगरकोट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को चाँगुनारायण नगरपालिका वडा नं. 6 का विशेष सहयोग प्राप्त था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल की निदेशिका BK Raj Didi ने की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि चाँगुनारायण नगरपालिका वडा नं. 6 के अध्यक्ष Dhan Bahadur Lama रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग एवं आध्यात्मिक जागरण के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर BK Dr. Rajesh द्वारा शारीरिक व्यायाम एवं योगाभ्यास का संचालन कराया गया, जिसमें उपस्थित युवाओं, ज्येष्ठ नागरिकों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ युवा प्रभाग मुख्यालय के समन्वयक BK Jitu ने “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” विषय तथा राजयोग के महत्व पर प्रेरणादायी वक्तव्य देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण का भी आधार है। उन्होंने युवाओं को वैश्विक कल्याण, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अध्यक्षीय संबोधन में बीके राज दीदी ने योग एवं राजयोग को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और श्रेष्ठ विश्व निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रमुख अतिथि धन बहादुर लामा ने भी ऐसे जनहितकारी एवं मूल्यपरक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा समाजसेवियों की सहभागिता रही। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग, स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता एवं वैश्विक कल्याण के संकल्प के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments