“लद्दाख के बौद्ध भिक्षुओं ने की ब्रह्माकुमारीज़ संगीता दीदी की भूरि-भूरि प्रशंसा — अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में राजयोग ध्यान ने जीता सबका दिल”
लेह-लद्दाख: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय, ग्रेटर कैलाश-2 केंद्र, नई दिल्ली की केंद्र प्रभारी बी.के. संगीता दीदी ने हाल ही में लेह-लद्दाख में आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय योग और ध्यान महोत्सव २०२६” में भाग लिया। यह सप्ताहभर का कार्यक्रम महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर (MIMC), लेह द्वारा आयोजित किया गया, जिसका समापन रविवार को एक भव्य समापन समारोह के साथ हुआ।
लद्दाख के बौद्ध भिक्षुओं ने की संगीता दीदी की तारीफ
इस महोत्सव के समापन समारोह में बी.के. संगीता दीदी को मंच पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने उपस्थित आध्यात्मिक गुरुओं, विद्वानों, सरकारी अधिकारियों, और देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों के सामने “समग्र कल्याण, आध्यात्मिकता, करुणा और योग-ध्यान की परिवर्तनकारी शक्ति” पर अपने विचार साझा किए।
महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के संस्थापक भिक्षु संघसेन जी ने बी.के. संगीता दीदी की प्रशंसा करते हुए कहा: “ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग ध्यान ने हम सभी को आंतरिक शांति का अनुभव कराया है। संगीता दीदी का मार्गदर्शन हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। यह ध्यान केवल एक धर्म तक सीमित नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए एक वरदान है।”
महाबोधि स्कूल में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद
महोत्सव के दौरान बी.के. संगीता दीदी ने महाबोधि रेसिडेंशियल स्कूल का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्कूल के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों और छात्रों के साथ मिलकर राजयोग ध्यान, आत्मिक शांति और मूल्य आधारित शिक्षा के विषय पर संवाद किया। छात्रों ने उनके मार्गदर्शन में ध्यान सत्र में भाग लिया, जिसने उन्हें आंतरिक शक्ति और एकाग्रता का अनुभव कराया।








