वडोदरा अलकापुरी,गुजरात: 1 1 जुलाई को आयोजित प्रथम दिवस की विशेष भट्ठी अलकापुरी सबजोन की सभी टीचर्स बहनों के लिए ।इस अवसर पर आदरणीय ब्रह्माकुमार सूर्यभाई, ज्ञान सरोवर से पधारी बीके गीता बहन तथा ब्रह्माकुमारी डॉ. निरंजना दीदी ने गहन आध्यात्मिक ज्ञान, प्रेरणादायी क्लास एवं योग-अभ्यास के माध्यम से सभी टीचर्स बहनों को आत्मा की गहन अनुभूतियाँ कराईं। विशेष रूप से ब्रह्माकुमार सूर्यभाई द्वारा कराई गई सशक्त योग कमेंट्री ने सभी टीचर्स बहनों को गहन आत्मिक अनुभूति कराई।
इसी दिन आदरणीय ब्रह्माकुमार सूर्यभाई ने वडोदरा सेंट्रल जेल में लगभग 400–450 कैदी भाइयों को आध्यात्मिक जागृति, आत्मपरिवर्तन एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देते हुए प्रेरणादायी प्रवचन प्रदान किए।
12 जुलाई को आयोजित द्वितीय दिवस की गहन योग तपस्या भट्ठी प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:30 बजे तक अलकापुरी सबजोन के सभी भाई-बहनों के लिए आयोजित की गई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमार सूर्यभाई, बीके गीता बहन एवं ब्रह्माकुमारी डॉ. निरंजना दीदी ने ज्ञानवर्धक क्लासों के माध्यम से ईश्वरीय ज्ञान का गहन रहस्य स्पष्ट किया तथा योगाभ्यास कराया। ब्रह्माकुमार सूर्यभाई द्वारा कराई गई प्रभावशाली योग कमेंट्री ने सभी भाई-बहनों को गहन आत्मिक अनुभूति कराई।
इस अवसर पर अलकापुरी सबजोन के रिट्रीट सेंटर का विशाल ऑडिटोरियम हॉल 1200 से अधिक भाई-बहनों की दिव्य उपस्थिति से पूर्णतः भर गया था। एक साथ परमात्म स्मृति में लीन सैकड़ों साधकों का यह अलौकिक दृश्य सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और दिव्यता से ओतप्रोत कर रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा सभागार योगमय वातावरण में ईश्वरीय अनुभूतियों से सराबोर हो गया हो।









