मुख पृष्ठसमाचारब्रह्माकुमारी बहनों की उपस्थिति में मातृवन्दना संस्थान ने टुटीकंडी के गीता नगर...

ब्रह्माकुमारी बहनों की उपस्थिति में मातृवन्दना संस्थान ने टुटीकंडी के गीता नगर में लगाए 70 से अधिक पौधे

शिमला,हिमाचल प्रदेश: ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों का सामना करने के लिए पौधरोपण अति महत्वपूर्ण है। मातृवन्दना संस्थान हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला के टुटीकंडी वार्ड के गीता नगर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय पुलिस सेवा से बतौर आईजी सेवानिवृत व राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से सम्मानित हिमांशु मिश्रा औऱ ब्रह्माकुमारीज संस्था शिमला सिटी सेवा केन्द्र की मुख्य संचालिका सुनीता बहन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।   

इस अवसर पर 100 लोग उपस्थित रहे जिनको सुनीता बहन ने ईश्वरीय संदेश देते हुए कहा कि जो प्रकृति की रक्षा करता है, प्रकृति उसकी रक्षा करती है। जीव और प्रकृति दोनों अलग हैं। जीव ही किसी न किसी रूप से प्रकृति पर अपना प्रभाव डालता है। हम अनेक साधनों के संचालन के लिए ऊर्जा का प्रयोग करते हैं। जिसके लिए कहीं न कहीं प्रकृति का संतुलन बिगड़ता है। पेड़ पौधे ही हमारे जीवन को निरोगी बना सकते हैं। जीवन में एक पौधा अध्यात्म का भी लगाएं आध्यात्मिक जीवन शैली से ही हम प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापन कर सकते हैं। ब्रह्माकुमारीज इस दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। प्रदेश के सभी स्थानों पर एक एक पौधे लगाने की अपील की तथा उनकी देखभाल भी की जाए। सभी ने 70 से अधिक पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पौधे व औजारो के साथ किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्यजनों ने पौधरोपण में भाग लिया।

 

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments