मुख पृष्ठसमाचारजबलपुर: चैतन्य देवियों के दर्शन करने ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचे जबलपुर के मेयर...

जबलपुर: चैतन्य देवियों के दर्शन करने ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचे जबलपुर के मेयर जगत बहादुर अन्नू जी

जबलपुर,मध्य प्रदेश। चैतन्य देवियों के दर्शन करने ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचे जबलपुर के मेयर जगत बहादुर अन्नू जी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव स्मृति भवन का सभागार माँ भगवती के चैतन्य रूप की झांकी से शोभायमान रहा इसी बीच शहर के यशश्वी महापौर जगत बहादुर अन्नू जी चैतन्य देवियों के दर्शन करने पहुंचे महापौर जी ने कहा की वास्तव में इस स्थान पर आकर दिव्य शक्तियों का अनुभव होता है ये चैतन्य देवियों की झांकी वास्तव में एकाग्रता की शक्ति का अद्भुत उदाहरण है। इस संस्था के द्वारा सीखाया जाने वाला राजयोग मेडिटेशन सीधे परमात्मा से जोड़कर एक अद्भुत शक्ति प्राप्त कराता है। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत विजयादशमी पर्व दशहरा के साथ विजय और साहस के प्रतीक दीपावली पर्व की भी सभी को शुभकामनायें दी।                                               

बॉभी जायस्वाल (सयुंक्त सचिव ड्रग केमिस्ट असोसिअशन जबलपुर ) ने कहा ब्रह्माकुमारी संस्था त्याग, तपस्या और निःस्वार्थ सेवा का प्रत्यक्ष उदाहरण है साथ ही संस्था समूचे विश्व में सकारात्मक ऊर्जा को फैलाने का कार्य निरंतर कर रही है जो प्रशंसनीय है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments