अम्बिकापुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित भव्य चैतन्य देवियों की झाँकी में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा

0
195

अम्बिकापुर,छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित भव्य चैतन्य देवियों की झाँकी में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा।
नवरात्रि के महाअष्टमी पर चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का खाद्यमंत्री संस्कृति एवं योजना विभाग( छ.ग. शासन ) माननीय भ्राता अमरजीत भगत जी, उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा ) राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समीक्षा समिति ( छ.ग. शासन), कांग्रेस पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष माननीय भ्राता लक्ष्मी गुप्ता जी, अधिवक्ता भ्राता प्रवीण गुप्ता जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भ्राता सुरेष अग्रवाल जी एवं सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका बी.के. विद्या दीदी ने द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।
इस शुभअवसर पर खाद्यमंत्री संस्कृति एवं योजना विभाग छ.ग. शासन माननीय भ्राता अमरजीत भगत जी ने कहा कि यहाँ माँ दुर्गा के नौ रूपों को चैतन्य देवियों के रूप में साक्षात् दर्षन हुआ। ये नव दिन सभी लोगोें के लिये खुशियाँ लेकर आती है। और माता नवरूपों से शक्ति, धन, विद्या, और बुद्धि सभी को प्रदान करती हैं तथा लोगों की मान्यता है कि इन नवदिनों माता की पूजा- अर्चना करने से मनोकामनायें पूरी होती है।
उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा ) राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समीक्षा समिति ( छ.ग. शासन ), कांग्रेस पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष माननीय भ्राता लक्ष्मी गुप्ता जी, अधिवक्ता भ्राता प्रवीण गुप्ता जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भ्राता सुरेश अग्रवाल जी ने भी चैतन्य देेवी झाँकी की प्रशंसा की। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें