Homeराज्यमध्य प्रदेश।भोपाल: शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन में...

भोपाल: शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन में संगोष्ठी सम्पन्न

भोपाल,मध्य प्रदेश। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारीज क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन भोपाल में विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज क्षेत्रीय कार्यालय राजयोग भवन भोपाल एवं शिक्षा विभाग ( राजयोग शिक्षक एवं अनुसंधान संस्थान) कि संयुक्त तत्वधान में किया गया |

विकसित भारत के प्रति अपनी शुभकामना देते हुए भोज मुक्त विश्वविद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रभारी कुलपति डॉ रतन सूर्यवंशी जी ने कहा हम अपने कार्य को छोटा नहीं समझे जो जिस कार्य में लगा हुआ है उस कार्य को वह दिल से करता रहे | लगन एवं मेहनत से असंभव कार्य भी संभव हो सकता है |

कार्यक्रम में ब्लेसिंग हाउस प्रभारी बी के डॉक्टर रीना दीदी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि विकसित भारत बनाने में समाज के हर वर्ग का सहयोग चाहिए और इस दिशा में शिक्षा प्रभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है | ब्रह्मा कुमारीज का शिक्षा प्रभाग न केवल शिक्षको में बल्कि उनके माध्यम से शिक्षा जगत से जुड़े हुए समस्त कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के जीवन को मूल्यों से भरकर तनाव मुक्त एवं श्रेष्ठ जीवन शैली देने हेतु कृत संकल्पित है |

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी क्षेत्रीय कार्यालय राजयोग भवन की प्रभारी राजयोगिनी बी के निर्मला दीदी ने अपने आशीर्वचन दिए |

वरिष्ठ राजयोगी बी के प्रकाश भाई ने गुरुओं एवं शिक्षकों की महिमा पर प्रकाश डाला |

कार्यक्रम के आरंभ में राजयोग भवन भोपाल की बी के सरिता बहन ने विद्यालय का परिचय दिया एवं ब्रह्माकुमारी इसके विभिन्न प्रभागों द्वारा की जा रही सेवाओं की जानकारी दी |

कुमारी गीतिका ने शिक्षकों के सम्मान में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया |

इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की योगदान पर प्रकाश डाला |

कार्यक्रम में राजयोग भवन की बी के मोनिका बहन नें सभी उपस्थितों को राजयोग की अनुभूति कराई |

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ सदस्या कैलाश माताजी ने अपनी शुभकामनाएं प्रस्तुत की |राजयोग भवन की  बी के विमला बहन, बीके गंगा बहन, बीके आरती बहन ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय