आबू रोड: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके मुन्नी दीदी का मना जन्मदिन

0
207

आबू रोड,राजस्थान । आज जरूरत है कि हम एक दूसरे के दिल में परोपकार और ज्ञान का दीपक जलायें। इस दीपक से ही रामराज्य का सपना साकार हो सकता है। यदि मानवता का दीपक हमेशा के लिए जलने लगे तो इससे समाज से सभी आसुरी प्रवृत्तियों का सर्वनाश हो सकता है। उक्त उदगार ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमरोहिनी ने व्यक्त किये। वे दीपावली और संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी के 74वें जन्मदिन पर सम्बोधित कर रही थी।

इस अवसर पर संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंति ने कहा कि देश हो या विदेश हर जगह दीवाली का अपना ही महत्व है। भारत की दीवाली दुनियाभर में मनायी जाती है। इसलिए यह पर्व मानवता की सशक्तिकरण पर्व है। इसलिए इस दिन परमात्मा के बताये मार्ग पर चलना ही दिया जलाना है। 
कार्यक्रम में संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी ने कहा कि हमारा जीवन ही लोगों के लिए संदेश होना चाहिए। इससे पूरे विश्व में ज्ञान की रोशनी फैलेगी। यही एक परमात्मा का संदेश है और दीपावली का अर्थ भी। 
कार्यक्रम में संस्थान महासचिव बीके निर्वेर ने कहा कि जबसे हम परमात्मा के बताये मार्ग पर चलना आरम्भ कर देंगे उसी दिन से हमारे जीवन में शांति, आनन्द और खुशियों का उजाला हो जायेगा। अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय समेत कई लोगें ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों से आध्यात्मिक रीति से दीवाली मनाने का संदेश दिया। 
हाथी पर आये इंद्रदेव: इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के दिव्य जीवन कन्या छात्रावास इंदौर की कन्याओं ने जब शानदार प्रस्तुतियां दी तो पूरा हॉल तालियोंं की गडग़ड़ाहट से गंूज उठा। यही नहीं नन्हीं बालिकाओं ने हाथी पर सवार होकर डायमंड हॉल के स्टेज जा पहुंची। 
केक काटकर दी बधाई: कार्यक्रम में बीके मुन्नी बहन के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी गयी। साथ कैंडल जलाकर शुभकामनाएं दी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें