बिजावर: दीपावली के उपलक्ष में मनाया गया दीपों का त्यौहार

0
161

आओ मिलकर दीप जलाएं अंधेरा धरा से दूर भगाएं

बिजावर,मध्य प्रदेश। दीपों का त्योहार दिवाली खुशियों का त्योहार दिवाली जी हां प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केंद्र बिजावर में आज 26 अक्टूबर 2022 को पावन पर्व दीपावली महोत्सव पर आश्रम में चैतन्य  महालक्ष्मी, वैभव लक्ष्मी ,धनलक्ष्मी की झांकी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया। जिसमें सैकड़ों भाई बहनों ने सच्चा दीपक जलाने का संकल्प लिया।
 बिजावर सेवा केंद्र प्रभारी बीके प्राची दीदी ने सभी को, सकारात्मक विचारों का संकल्प दिया तथा अपने मन में खुशियों की फुलझड़ी की झड़ी को हमेशा सजाए रखें।
साथ ही प्रोग्राम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नित्य के माध्यम से सभी में उमंग उत्साह भर दिया।
कार्यक्रम के अंत में महा आरती करने के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

पुलिस विभाग अधिकारी एसडीओपी रघु केसरी जी ने बिजावर सेवा केंद्र पर दीपावली के दिन दीपक जलाकर मनाई दिवाली।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें