मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरसिरसा: हरियाणा के सिरसा में हुआ बी के शिवानी दीदी का आगमन

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में हुआ बी के शिवानी दीदी का आगमन

सिरसा,हरियाणा: पहली बार हुआ बी के शिवानी दीदी का आगमन, एम पी, डी सी, एस पी, म्युनिसीपल कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट एण्ड सैशन जज, तथा वरिष्ठ पत्रकारों सहित हजारों की संख्या में उमड़ा जन सैलाब। 

नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित, अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता बी के शिवानी दीदी के सिरसा में प्रथम आगमन पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस विशाल आयोजन में मैजिकल पावर आॅफ थाॅट्स, बी द बैस्ट वरसन आॅफ युअरसैल्फ तथा फीलिंग ग्रेट नो मैटर वट विषयों पर तीन अलग अलग सत्रों में शिवानी दीदी ने विशाल जनसमूह को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का आगाज़ स्वागत नृत्य तथा दीप प्रज्वल्न के साथ किया गया। बी के शिवानी दीदी को सुनने के लिए उमड़ी भीड़ में शहर की निम्नलिखित प्रतिष्ठित हस्त्यिां शामिल हुई।
1. सांसद बहन सुनीता दुग्गल जी,
2. उपायुक्त – भ्राता पार्थ गुप्ता जी,
3. पुलिस अधीक्षक – भ्राता अर्पित जैन जी,
4. म्युनिसिपल कमिश्नर बहन किरन सिंह जी,
5. एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एण्ड सेशन जज भ्राता सुमित गर्ग जी
6. ज्युडिशिअल मैजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास भ्राता विशाल शियोकन्द जी, भ्राता आशुतोष जी तथा बहन सलोनी गुप्ता जी।
7. हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के स्टेट सेक्रेटरी भ्राता सुधीर ललित जी
8. प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से वरिष्ठ पत्रकार,

इसके अलावा तीनों सेशन में राजनीतिक नेता, डाॅक्टर्स, एडवोकेटस, शिक्षाविद तथा प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments