मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरजबलपुर: भ्राता सूरज भाई जी के सानिध्य में योग तपस्या भट्टी

जबलपुर: भ्राता सूरज भाई जी के सानिध्य में योग तपस्या भट्टी

जबलपुर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्ञान संजीवनी भवन धन्वंतरि जबलपुर  में योग तपस्या भट्टी का आयोजन भ्राता सूरज भाई जी के सानिध्य में किया गया। इस कार्यक्रम में आदरणीय गीता दीदी एवं भ्राता शक्ति भाई की उपस्थिति रही। भ्राता सूरज भाई जी ने भट्टी में योग की बहुत ही गहन अनुभूति कराई जो की अपने आप में अद्भुत थी।  वातावरण पूरी तरह से ईश्वरीय प्रकंपन से आलोकित था।                             

भट्टी के दूसरे दिन भ्राता शक्ति भाई ने राजयोग से हीलिंग करने की विधि द्वारा शक्तिशाली योग की अनुभूति कराई। जिससे आत्माओं को गहरी योग की अनुभूति हुई। नाटक के द्वारा अपने आप को शसक्त कैसे करें इस बात कों भी बताया गया।सभी लगभग 1000 से भी अधिक  ब्रह्माकुमार -कुमारियों ने इस योग तपस्या भट्टी का अनुभव किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments