मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरकादमा: राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष में आयोजित किसान सम्मान समारोह

कादमा: राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष में आयोजित किसान सम्मान समारोह

कादमा (हरियाणा): किसान  देश की  रीढ़ की हड्डी होता है जिसके चारों तरफ देश की अर्थव्यवस्था घूमती है इसलिए हम एक सशक्त किसान बन आत्मनिर्भर बने तभी भारत देश विकसित हो सकता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में रामबास स्थित ब्रह्माकुमारीज पाठशाला में राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष में आयोजित किसान सम्मान समारोह में ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए। जैविक खेती करने वाले किसान राज कपूर लांबा, राजेश शर्मा, सोमवीर लांबा, राजेश पिचोपा, बबलू भालोठिया, ईश्वर पूर्व मैनेजर आदि को ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, सरपंच सुधीर शर्मा, प्राचार्य ललित भारद्वाज आदि ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया।ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा आज किसान खेती बाड़ी करता है अगर आप अपनी खेती को शुद्ध श्रेष्ठ संकल्प के साथ परमात्मा स्मृति में रहकर करें तो पैदावार तो अच्छी होगी ही साथ साथ शुद्ध विचार से उगाया गया खाने वाले की मन पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। ब्रह्माकुमारी बहन ने उपस्थित किसान भाइयों बहनों को स्व स्मृति व परमात्म चिंतन के साथ सकारात्मक चिंतन से शास्वत यौगिक खेती करने के लिए कहा उन्होंने विशेष बल दिया कि हम जहर मुक्त खेती करके भारत देश को पुनः विश्वगुरु बनाएं इस अवसर पर शाश्वत जैविक खेती करने वाले किसानों का सम्मान किया गया। सरपंच सुधीर शर्मा ने मुक्त कंठ से ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा की ब्रह्माकुमारी बहने अपनी त्याग तपस्या और शुद्ध संकल्प से हमारे गांव समाज व देश को और देश के कर्णधार किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाएंगे। प्राचार्य ललित भारद्वाज ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय किसान दिवस की रुप मे मनाना किसानों के लिए गौरव की बात है वह वास्तव में सच्चे किसान हितैषी थे। उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि भविष्य जैविक खेती में निहित है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments