मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरकरेली : उमंग उत्साह के साथ किया गया नए वर्ष का स्वागत

करेली : उमंग उत्साह के साथ किया गया नए वर्ष का स्वागत

करेली,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रभु उपहार भवन करेली  में ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी जी की गरिमामय उपस्थिति में नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदरणीय दीदी जी ने  बीते वर्ष 2022 मैं हर पल मिली ईश्वरीय प्रेम की पालना के लिये परमपिता परमात्मा शिव को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के सभी बीके भाई बहनों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी।  बाल एवं युवा कलाकारों द्वारा नए वर्ष के स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गई।     

कार्यक्रम में उपस्थित भाई बहनों ने परमपिता परमात्मा शिव का यथार्थ परिचय कराने के लिए  ब्रह्माकुमारी संस्था और आदरणीय दीदी जी का धन्यवाद किया। ईश्वरीय भोग और वरदान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments