छतरपुर, मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नगर में व्यापक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।
संस्था द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर हनुमान टोरिया मंदिर प्रांगण एवं रेलवे स्टेशन पर नशा मुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पोस्टर बैनर एवं स्लोगन के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को शराब तंबाकू गुटखा धूम्रपान एवं अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए गए। साथ ही नशे की लत छोड़ने के लिए राजयोग मेडिटेशन सकारात्मक जीवनशैली दृढ़ संकल्प शक्ति एवं पारिवारिक सहयोग जैसे प्रभावी उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर बीके रमा बहनजी ने बताया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर ही हम सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ अशोक नौगरिया, काउंसलर डॉ रीता तिवारी एवं जिला चिकित्सालय की टीम, रेलवे स्टेशन मास्टर राजकुमार जी एवं यात्रीगण, हनुमान टोरिया मंदिर के पुजारी राजू महाराज तथा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अनेक लोगों ने नशा त्यागने का संकल्प भी लिया। संस्था द्वारा नशा मुक्ति संबंधी साहित्य का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके कमला बहनजी, प्रीति बहन, पूनम बहन, बीके मधुकर भाई नानाजी, ओमप्रकाश भाई, लक्ष्मण भाई, रमेश भाई, राम भाई, रामेश्वर भाई, पंकज भाई, प्रताप भाई, रामपाल भाई, जीवन भाई, प्रीतम भाई, सहित संस्था के अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।







