मुख पृष्ठराजस्थानमाउंट आबूपावा,आबू रोड: कोई उल्हना ना दे… इस थीम को लेकर व्यक्तित्व विकास...

पावा,आबू रोड: कोई उल्हना ना दे… इस थीम को लेकर व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम

पावा,आबू रोड, राजस्थान। रेडियो मधुबन 107.8 एफएम अलग-अलग आयु के लोगों से मिलकर कोई उल्हना ना दे… इस थीम को लेकर व्यक्तित्व विकास एवं आत्म प्रबंधन, मेरा गांव महान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और डिजिटल सुरक्षा आदि कार्यक्रम कर रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रेडियो मधुबन के कम्युनिटी रिपोर्टर बी के पवित्र भाई , एडिटर बीके अलेख भाई ने चित्रों और TV के माध्यम से संस्था के परिचय और स्वयं एवं परमात्मा का सत्य परिचय दिये । मेडिटेशन द्वारा कक्षा 9th लेकर 12th तक लगभग 130 छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए। बच्चों को स्वच्छता के के बारे में जानकारी दिए गए।नशा से दूर रहने के लिए बच्चों को सचेतन कराया गया। बच्चों से संकल्प कराया गया की हम कभी उल्हना नहीं देंगे की – हमें हमारा और परमात्मा बाप का यथार्थ सत्य परिचय नहीं मिला ।
अंत में बच्चों ने रेडियो मधुबन कार्यक्रम मेरा गांव मेरा अंचल के लिए ऑडिशन दिए। स्थानीय विद्यालय के प्रिंसिपल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों के सम्बलन एवं नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर आभार व्यक्त किये।
विद्यालय के समस्त स्टाफ इस कार्यक्रम को सराहना की एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किए ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments