Homeराज्यमध्य प्रदेश।भोपाल: शिक्षक - विश्व एकता के पथ प्रदर्शक विषय पर संगोष्ठी संपन्न

भोपाल: शिक्षक – विश्व एकता के पथ प्रदर्शक विषय पर संगोष्ठी संपन्न

शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी ब्लेसिंग हाउस भोपाल में सम्मान समारोह सम्पन्न

भोपाल,मध्य प्रदेश। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस भोपाल में शिक्षक : विश्व एकता के पथ प्रदर्शक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस भोपाल एवं शिक्षा विभाग ( राजयोग शिक्षक एवं अनुसंधान संस्थान) के संयुक्त तत्वधान में किया गया |

कार्यक्रम के आरंभ में शिक्षकों के 8  ग्रुप बनाकर विभिन्न दिव्य गुणों जैसे  निश्चिंतता, हर्षित मुख्ता,सहयोग,  साक्षीभाव/ साहस, दृढ़संकल्प/ आत्म विश्वास,  अनुशासन,  भलाई/ कल्याण,  शुभ भावना,  नम्रता, दया , आज्ञाकारिता,  सरलता, सहनशीलता, धैर्यता / निर्भयता पर मंथन किया गया | सभी ग्रुप में इन दिव्य गुणों के बारे में अपने विचार लिखे, साथ ही इन दिव्य गुणों से संबंधित अपने अनुभव, कहानी एवं कविता प्रस्तुत की |

इस अवसर पर डॉ विजया शर्मा , अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना एवं कला विदुषी, दिल्ली दूरदर्शन की ए ग्रैड कलाकार , कंचन गावंड जी (अयुध रिसर्च फाउंडेशन में उपाध्यक्ष में वाइस प्रेसिडेंट तथा स्टेट कोऑर्डिनेटर मध्य प्रदेश – वैल्यू ऑफ एजुकेशन हेमा फाउंडेशन (मुंबई)  नें अपने विचार व्यक्त किए |

कार्यक्रम में प्रो. डॉ संजय द्विवेदी जी, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं जनसंचार संस्थान एवं पूर्व महानिदेशक  भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली ने उपस्थित शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी  वक्तव्य दिया |

कार्यक्रम में ब्लेसिंग हाउस प्रभारी बी के डॉक्टर रीना दीदी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि विश्व एकता की शुरुआत स्वयं से ही होती हैं | शिक्षक छात्रों को श्रेष्ठ शिक्षा देकर देश के अच्छे नागरिक बना सकते हैं | विश्व एकता स्थापित करने में सबको प्रयास करने होंगे  | इस दिशा में ब्रह्माकुमारीज शिक्षा प्रभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है | ब्रह्मा कुमारीज का शिक्षा प्रभाग न केवल शिक्षको में बल्कि उनके माध्यम से शिक्षा जगत से जुड़े हुए समस्त कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के जीवन को मूल्यों से भरकर तनाव मुक्त एवं श्रेष्ठ जीवन शैली देने हेतु कृत संकल्पित है | वरिष्ठ राजयोगी बी के रावेन्द्र भाई ने गुरुओं एवं शिक्षकों की महिमा पर प्रकाश डाला |

ब्लेसिंग हाउस की बी के सोनाली बहन नें विद्यालय का परिचय दिया एवं ब्रह्माकुमारी के  विभिन्न प्रभागों द्वारा की जा रही सेवाओं की जानकारी दी | कुमारी पूजा, कुमारी आराधना, कुमारी हनी  ने शिक्षकों के सम्मान में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया | इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया एवं ग्रुप चर्चाओं के उपरांत उसका सार सभी को सुनाया  | कार्यक्रम में राजयोग भवन की बी के डॉ रीना दीदी नें सभी उपस्थितों को राजयोग की अनुभूति कराई | कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों का शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय